भागलपुर

मां के आंखें से ओझल हो छत से गिरा बालक की स्थानीय अस्पताल में हुई इलाज ।।

मां के आंखें से ओझल हो छत से गिरा बालक की स्थानीय अस्पताल में हुई इलाज ।।

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव में छत पर खेलने के दौरान दो वर्षिय बालक के छत से गिरने की सुचना प्राप्त हुई हैं। जहां घटना घटित होने के उपरांत वार्ड संख्या 5 के वार्ड प्रतिनिधि सुमित कुमार के सहयोग से उक्त लिखित बालक के प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ हरिनंदन शर्मा ने आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार कर स्थिति सामान्य होने को लेकर वापिस घर भेज दिया। वहीं घायल बालक की पहचान माधवपुर गांव निवासी रोहित कुमार ठाकुर के दो वर्षिय बालक चिन्टु कुमार के रूप में किया गया।

वहीं पुछताछ में चिन्टु कुमार की मां नुतन देवी ने बताई कि सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे स्नान करने के उपरांत छत पर हल्की धूप का आनंद लेने गई थी कि इसी बीच घुड़ते – घुड़कते नजर से ओझल हो, नीचे गिर गया। जिसके कारण काफी चोटें आईं हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मेरे पति प्रवासी मजदूर हैं और वर्तमान समय में वे अन्य राज्यों में होने को लेकर इस आपातकालीन स्थिति में वार्ड सदस्य स्वेता कुमारी के कथनानुसार उनके पति और मेरे वार्ड प्रतिनिधि सुमित कुमार ने मुझे घर से लेकर अस्पताल और अस्पताल से लेकर वापिस घर तक काफी सहयोग किए।

जो बिल्कुल आभार के पात्र हैं। अंततः वहीं माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ बंटु ने भी अपने वार्ड संख्या नुतन देवी और वार्ड प्रतिनिधि सुमित कुमार का सामाजिकता के आधार पर जरुरत मंद गरीब परिवार को आपातकालीन स्थिति में नेक कार्य को अंजाम देने हेतु आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button