भागलपुर

BJP कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सात साल पुरा होने वैक्सीन के लिए गांव गांव जाकर जागरूक करने का लिया संकल्प।।।

भागलपुर सुलतनगंज मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 7 साल कार्य पूरे होने पर प्रखंड के सभी शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना कर खुशी मनाई।इस दौरान नवीन कुमार बन्नी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल कार्य पुरे होने पर आम लोगों के बीच पहुच कर सेवा दिवस के रूप में मनाने गए।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सभी लोगों के बीच जाकर वैक्सीन के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए ।वैक्सीन दिलाने का काम करेगें।इस महामारी में वैक्सीन ही है जो करोना से सभी लोगों को बचा सकता है ।वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है ।लोगों को अफवाह एंव बहकावे में नहीं आ कर सभी लोग वैक्सीन जरूर लें।जिससे कोरोना महामारी से सभी जनता बच सके।इसके लिए गांव गांव मे जागरूकता अभीयान चलाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही।।इस दौरान नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी ,संजय चौधरी ,शैलेश कुमार ,धर्मवीर गुप्ता ,रंजीत साह, मनोज सिंघानिया ,चंदन कुमार, निशा रानी ,सहित इत्यादि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button