बिहार

बिहार में फर्जी सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख की नकली सिगरेट और करोड़ों की मशीनें जब्त

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत तुर्की थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध और नकली सिगरेट बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान करीब 12 लाख रुपये मूल्य की नकली सिगरेट जब्त की गई। छापेमारी के दौरान सिगरेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली करोड़ों रुपये की आधुनिक मशीनें साथ और भारी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले फैक्ट्री संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

छापेमारी के लिए टीम का गठन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब दिल्ली से आए आईटीसी (ITC) कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि रिशु मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत देकर अवैध फैक्ट्री के संचालन की जानकारी दी। शिकायत के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसडीपीओ (पश्चिमी-2) एसी ज्ञानी और तुर्की थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

लोकप्रिय ब्रांड के नाम से बनाई जा रही थी नकली सिगरेट

मकानों में बनाया गया था गोदाम


पुलिस ने सकरी सरैया पंचायत के छोटी लुक्किनंदलालपुर स्थित चौड़ में संचालित फैक्ट्री पर छापेमारी की। आईटीसी कंपनी के अधिकारियों के साथ  जांच की गई, जिसमें पता चला कि यहां लोकप्रिय ब्रांड के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट तैयार की जा रही थी। मौके से 25 कार्टन में पैक तैयार नकली सिगरेट और अत्याधुनिक मशीनें बरामद की गईं।

फैक्ट्री के पास लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे


जांच में सामने आया कि यह अवैध कारोबार ‘एसएमएम टोबैको प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से संचालित किया जा रहा था। फैक्ट्री के मुख्य गेट पर इसी नाम का बोर्ड लगाया गया था, जबकि आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

मकानों में बनाया गया था गोदाम

इसके अलावा तैयार माल रखने के लिए लुक्की क्षेत्र में किराए के दो अलग-अलग मकानों को गोदाम बनाया गया था। पुलिस ने फैक्ट्री और दोनों गोदामों को सील कर दिया है। साथ ही अंचल कार्यालय से जमीन मालिकों का ब्योरा मांगा गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

की जाएगी ठोस कार्रवाई


मामले में एसडीपीओ एसी ज्ञानी ने बताया की डुप्लीकेट सिगरेट फैक्ट्री की सूचना मिली। छापेमारी की गई। काफी मात्रा में सिगरेट मिला है। करोड़ों की मशीन हैं। इसमें जो भी संलिप्त हैं, उनपर ठोस कार्रवाई की जाएगी। दो गोदाम का सत्यापन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button