बिहार

राजेश कुमार को प्रवीण सिंह ने दी बधाई, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा को मिल रहा युवाओं का समर्थन

शुक्रवार को पटना स्थित आवास पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेश कुमार को उनके आवास पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान राजेश कुमार ने भी प्रवीण सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में कृष्णा अल्लावेरु को बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था, वहीं मार्च में राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का इस बार पूरा जोर विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़ाने पर है।

इस दिशा में युवा कांग्रेस के विभिन्न नेता और कार्यकर्ता ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के जरिए युवाओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिंब, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सह बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावेरु, बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास समेत अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा इस यात्रा को बिहार के विभिन्न जिलों में निकाला जा रहा है।

यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। इस पर भागलपुर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने कहा कि जब तक बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक युवा कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी।

इस दौरान प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा को युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button