भागलपुर

लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शिव कुमार पंसारी की स्मृति में किया पौधारोपण।।

नवगछिया। नवगछिया के गौशाला रोड बाल भारती पार्वती वाटिका में शनिवार को लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शिव कुमार पंसारी की स्मृति में पौधारोपण किया गया। वही मौजूद सभी सदस्यों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। शुरुआत लायन अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल द्वारा विश्व शांति प्रार्थना के साथ की गई। मौके पर जॉन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ ने दिवंगत पूर्व अध्यक्ष के कार्यकलापों की विशेषता सबों की बीच साझा किया, साथ ही सभी सदस्यों में ऊर्जा का संचार भरते हुए क्लब को और अधिक ऊंचाई पर अग्रसर हेतु ध्यान आकृष्ट किया। वहीं आगामी कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिसके तहत 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली छात्र प्रेरणा शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस शिविर के मुख्य वक्ता नवगछिया के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ०बी०एल०चौधरी होंगे। तद्पश्चात लायन अजय रूंगटा ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। जिससे क्लब अपने जिम्मेवारी के साथ जरूरतमंदों की सेवा में सहयोग कर सके। इस अवसर पर जॉन चेयरपर्सन डॉ. एके केजरीवाल, उपाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार केजरीवाल, लायन बिनोद खंडेलवाल, लायन मोहन लाल चिरानियाँ, लायन नरसिंह चिरानियाँ, लायन अशोक गोपालका, लायन प्रवीण केजरीवाल, लायन भगवती पंसारी, प्राचार्य नवनीत जी, डीपी सर, लायन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार चिरानियाँ सहित कई शिक्षक एवं गणमान्यजन लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button