भागलपुर

बीस दिनों से पीड़ीत जख्मी लगा रहे है थाना का चक्कर नही हुई प्राथमिकी ।।

एसपी, डीएसपी को आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार

नवगछिया। भवानीपुर ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गॉव में प्राइवेट बिजली मिस्री तपेश कुमार को गॉव के ही दबंगो द्वारा दुसरे घर से काम को छोड़कर जल्दी नही आने पर बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ीत जख्मी बिजली मिस्री जब लहुलुहान स्थिती में भवानीपुर ओपी न्याय के लिए पहुंचा तो उसे इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर भेजा गया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने कान कट जाने के कारण कई टाका लगाकर प्राथमिक उपचार किया उपरांत पीड़ीत ने महादेव मंडल उर्फ अमित मंडल, रमेश मंडल उर्फ कुना मंडल, सुमित कुमार के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में इलाज के बाद 23 जुलाई को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया मामले में भवानीपुर पुलिस की उदासीनता के कारण पीड़ीत 20 दिनों से प्रतिदिन थाना का चक्कर लगाने के वावजूद आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई नही होने पर पीड़ीत ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन में नामजद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मॉग की है। इस बारे में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार से सम्पर्क असफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button