भागलपुर

भीरखुर्द में कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए उठाए गए सुरक्षात्मक कदम।


भागलपुर सुलतानगंज के भीरखुर्द मुखिया संजीव कुमार सुमन के द्वारा स्वतंत्रता टीम के सहयोग से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए ,गिलोय, तेजपात ,तुलसी ,दालचीनी, अजवाइन ,एवं लौंग का पैकिंग कर, पैकेट प्रत्येक घर को मुहैया कराने का बीड़ा उठा रखा है। यह बिल्कुल निशुल्क है।
इसके इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।
वहीं भीरखुर्द मुखिया संजीव कुमार सुमन ने बताया कि गिलोय ,तेजपात, दालचीनी, अजवाइन ,लोंग तुलसी पत्ता ,अगर इन सब को गौर से देखा जाए तो, कुछ चीजें हैं जो कॉमन है। इन चीजों के सेवन से बुखार, सांस लेने में तकलीफ ,सर्दी ,खांसी, जुकाम ,बात ,पित्त एवं इसके साथ कई ऐसी अन्य बीमारियां हैं, जिससे बचा जा सकता है ।
ऐसे में क्यों ना इसके काड़े का इस्तेमाल किया जाए। और कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने का एक छोटा सा प्रयास किया जाए ।
अपने आप में यह एक अद्भुत पहल है ,जो ग्राम पंचायत भीरखुर्द में किया जा रहा है ।
स्वतंत्रत आपदा की टीम में निरंजन, आंसू ,चंदन, छोटू, गुलशन ,सत्यम , मुकेश एवं अन्य सहयोगी गण शामिल हैं ।
इस बात को लेकर आम ग्रामीणों में खासकर बुजुर्ग महिलाओं में एवं पुरुषों में काफी चर्चा का विषय है। एक तरफ जहां चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ खुशी भी देखी जा रही है, कि वास्तव में ग्राम पंचायत भीरखुर्द मुखिया के द्वारा यह अनूठा पहल आम आवाम के जिंदगी को सुरक्षित करने का एक ऐसा प्रयास है जो शायद कोई जनप्रतिनिधि करने की सोचता है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते नजर जहां सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से आम जनजीवन त्रस्त है, वही ग्राम पंचायत भीरखुर्द में जीने की नई उम्मीद और आस के साथ आम ग्रामीण मुखिया के इस अनूठी पहल पर खुश नजर आ रहे हैं ।
ग्रामीणों में किशोरी , बरहम देव मंडल, अरुण मंडल ,दरोगी मंडल ,योगेश मंडल, चक्रधर ,पामो देवी, तपेश्वर मंडल ,अशोक मंडल, विपिन मंडल ,आदि लोग सहित सैकड़ों लोग शामिल हैंl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button