भागलपुर

सुलतनगंज में स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों से किया नोक झोंक।

भागलपुर सुलतनगंज थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान के समिप गली नम्बर 5 में शाम 7 बजे लगभग स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों से दबंगई कर नोक झोंक करने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं इस मामले में ग्रामीण दिनेश कुमार ने बताया कि देर शाम 7 बजे लगभग बाजार से घर का दबाई लेकर घर आ रहा था ।तभी स्थानीय पुलिस संजय उपाध्यक्ष दल बल के साथ गांव पहुंचे थे तभी हम से नाम पुछते हुए गांव में मारपीट के बारे में पुछताछ कर रहा था।इस विषय में हमें कोई जानकारी नहीं थी।लेकिन पुलिस द्वारा दबाब बनाकर धक्का मुक्की करते हुए सरकारी पिस्टल निकाल कर अभ्रद्र व्यवहार किया तथा गाली गलौज करते हुए घर के मुख्य दरबाजा पर धक्का मुक्की करते हुए मास्क फाईन की बात कहने लगे।इस मामले को लेकर गांव के लोगों द्वारा डीआईजी भागलपुर,थाना सुलतनगंज को दुरभाष पर घटना की जानकारी दिए गए।जो कि घटना का वारदात सोशल मीडिया एंव वाट्सप पर विडियो वाईरल हो रहा है।जिससे शहर में यह घटना निंदनीय बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button