भागलपुर

शिवम् हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार.पांच लाख मे हुआ था सौदा ।।

संतोष राज ।। भागलपुर,अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरैहिया के रहने वाले खाद व्यवसायी अनुज देव का पुत्र शिवम से 25 लाख लूट कर गोली मार दी थी जिससे की घटनास्थल पर ही शिवम् की मौत हो गयी थी । इसी घटना को लेकर डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने अकबरनगर थाना परिसर मे प्रेस वार्ता कर हत्या कांड का खुलासा किया वही बता दे कि 5 नंवबर 2020 को लुट कि घटना को अंजाम दिया था, शिवम अपने घर से बैंक पैसा जमा करने के लिए जा रहा था घात लगाए अपराधी ने भवनाथपुर बगीचा के समीप एन एच 80 पर 2500000 की लूटकर शिवम को गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

इस कांड का मुख्य सूटर इंग्लिश चिचरौन निवासी मोहम्मद छोटू को देर रात इंग्लिश चिचरौन गांव से अकबरनगर पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया जिसके बाद पुलिस ने उससे सगन पूछताछ किया पूछताछ में घटना के बारे में विस्तार से आरोपी से जानकारी लिया गया पुलिस ने बताया कि शिवम हत्याकांड का मुख्य शूटर है।घटना को अंजाम देने के लिए पांच लाख मे सौदा तय किया था. पुलिस ने बताया कि लुट कांड में कुल 6 आरोपी बनाया गया था जिसमें चार की गिरफ्तारी हो गई है। और दो आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button