भागलपुर

बिहपुर में महिला तीन वर्षीय बेटे संग लापता, पति ने जताई अनहोनी की आशंका

बिहपुर (भागलपुर)। संवाददाता। बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने सोमवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने पत्नी व पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है और किसी अनहोनी की आशंका जताई है।


शिकायतकर्ता ने बताया कि एक मई को वह मजदूरी करने बाहर गया था। उसी दिन उसकी पत्नी प्रेमलता देवी, तीन वर्षीय पुत्र को साथ लेकर घर से चली गई। शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी और बच्चा घर पर नहीं थे। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी पड़ोसी संतोष मंडल के साथ फरार हो गई है।


पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी घर से करीब पचास हजार रुपये नकद व जेवरात भी अपने साथ ले गई है। जब वह संतोष मंडल के घर जाकर बात करना चाहा तो वहां मौजूद संतोष के पिता ज्योतिष मंडल, भाई मंतोष मंडल समेत अन्य परिजनों ने लाठी-डंडे से हमला करने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए कहा कि “जहां जाना है जाओ, जो करना है करो।”
पीड़ित का कहना है कि पत्नी व पुत्र की सुरक्षा को लेकर वह बेहद चिंतित है और मामले की त्वरित जांच व कार्रवाई की मांग की है।


इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button