भागलपुर

बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

तेलघी पंचायत में अंबेडकर जयंती समारोह पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का प्रहार – “बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे”

मंगलवार को खरीक प्रखंड अंतर्गत तेलघी पंचायत के काली मंदिर प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार को ममता बनर्जी के बंगाल की तरह बना देंगे। लेकिन हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे।”

img 20250422 wa00365576590487368417484

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि हर क्षेत्र में विकास हो रहा है — सड़क, बिजली, कृषि, और गांवों का विस्तार। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “पहले बेगूसराय से पटना जाने में पांच घंटे लगते थे, आज डेढ़ घंटे में यह दूरी तय की जा सकती है।”

उन्होंने किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले मक्के की कीमत 10-12 रुपये किलो थी, लेकिन आज यह 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनके जीवन में बदलाव आ रहा है।

कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र कुमार की लोकप्रियता और उनके द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही इलाके के वास्तविक विकास की गारंटी होते हैं।

समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, प्रो. गौतम, इंजीनियर कुमार गौरव, विनोद मंडल, रूपेश रूप, दिलीप सिंह, बाल्मीकि मंडल, अजीत चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, अजय उर्फ माटो, सदानंद सिंटू सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में एकजुटता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button