भागलपुर

गांव गांव पहुंचा ABVP का आरोग्य रक्षक अभियान ।।।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विस्तार केंद्र रंगरा द्वारा बिहार प्रदेश के आवाहन पर मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम का तीसरा चरण पूर्ण किया गया । कार्यक्रम के तीसरे दिन रंगरा के सेवा बस्ती में कार्यकर्ताओं के द्वारा 190 घर में थर्मल स्क्रीनिंग , ऑक्सीजन लेवल जांच , सेनेटाइजेशन , वैक्सीन जागरूकता , और दवा वितरण किया गया । स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि आज मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के दौरान रंगरा प्रखंड में 170 घरों में अभियान चलाया गया साथ ही सभी को वैक्सीन के लिए भी जागरूक किया गया । अभाविप विस्तार केंद्र रंगरा के कार्यकर्ता अनुराग कुमार आर्य ने बताया कि अभाविप मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 170 लोगों तापमान जांच और ऑक्सीजन लेवल जांच और पल्स रेट चेक किया गया । सभी को कोरोना संबंधी जानकारी प्रदान की गई । समाजसेवी प्रियतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज कार्यक्रम का तीसरा दिन था और यह कार्यक्रम लगातार सात दिनों तक चलेगा । इस दौरान हम सभी का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया जाए और सभी के कोरोना संबंधी सही जानकारी दी जाए ।


मौके पर अनुज चौरसिया , अनुराग कुमार आर्य , बेचन कुमार , बालकृष्ण कुमार , समाजसेवी प्रियतोष कुमार सिंह, आदि छात्र शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button