भागलपुर

बाढ़ पीड़ितो ने बाढ़ राहत राशि को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सीओ व विडियो का किया घेराव।।InquilabIndia

बाढ़ पीड़ितो ने बाढ़ राहत राशि को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सीओ व विडियो का किया घेराव।

भागलपुर सुल्तानगंज के अबजुगंज पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजा नहीं मिलने को लेकर सीओ, वीडियो का किया घेराव किए। इस दौरान सीओ शंभू शरण राय ने कहा कि जितने भी बाढ़ पीड़ित है आप लोगों का सहायता राशि दिया जाएगा, आप लोग अभी अपने अपने घर जाए। इस दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को अब तक बाढ़ राहत राशि नहीं मिली है जिसको लेकर प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। वही राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने बताया कि अबजुगंज पंचायत को नगर परिषद में जोड़ दिया है। जो कि 2019 में अबजुगंज पंचायत सुखाड़ घोषित था और अब 2021में अबजुगंज पंचायत पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित होने से बाढ़ पीड़ित मुआवजा को लेकर प्रखंड के चक्कर लगा रहे है। वही अबजुगंज अब नगर में चले जाने से इन लोगो को मुआबजा राशि नही मिल रही है । बाढ़ पीड़ित नगर परिषद व प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं । इस मामले में बाढ़ पीड़ितों ने एकजुट होकर सीओ वीडियो का अपनी मांग को लेकर घेराव किए।वहीं सीओ व विडिओ के आश्वासन पर बाढ पिडितो अपने.घर वापस चले गए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button