भागलपुर

20 लीटर शराब लेकर जा रहे बाईकर ने धक्का मार फरार

ढोलबज्जा : रविवार की सुबह एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाले मोटरसाइकिल चालकों ने ढोलबज्जा के सुभाष चौक व भगतसिंह सिंह चौक के बीच संत कोलंबस स्कूल के समीप महिला को धक्का मार कर वाइक छोड़ हीं फरार हो गया. धक्का लगते हीं ढोलबज्जा गरैया की वह महिला कैलाश डोम के परिवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उठाकर स्थानीय चिकित्सकों के पास इलाज के लिए भेज दिया.

उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ढोलबज्जा थाने की पुलिस को दी. मौके पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने पहुंच कर मोटरसाइकिल को थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि- मोटरसाइकिल पर चार पॉलिथीन के बैग में पांच-पांच लीटर करके 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ है. गाड़ी मालिक का पता लगा कर उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी. वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि- धक्का मारने वाले मोटरसाइकिल चालकों ने इलाज के लिए पीड़िता को ₹1500 भी दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button