भागलपुर

नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह मनाया गया ।। Inquilabindia

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा नारायणपुर भागलपुर में हिंदी पखवाड़ा समारोह का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य रोशन लाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुआ। विद्यालय के छात्र अजित कुमार तथा शिक्षक संजीव कुमार झा ने एक साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अत्यन्त प्रभावी बना दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के छात्र अभिनव राज, छात्रा आलिया गुप्ता, रिया कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार झा, अजित कुमार, अमूल्य कुमार वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। शिक्षक अजित कुमार ने कहा हिन्दी का सम्मान देश का सम्मान है, हमारी स्वतंत्रता वहां है। हमारी राष्ट्र भाषा जहां है।

प्राचार्य ने राजभाषा हिंदी की दशा एवं दिशा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हिंदी भाषा निरंतर प्रगति कर रही है और आज देश ही नहीं वरन विदेशों में भी हिन्दी भाषा का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेन्द्र सिंह ने किया। 29 सितम्बर तक राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक अमूल्य कुमार वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button