खेलबिहार

ईद पर जामताड़ा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, पिंडारी 11 बनी चैंपियन

जामताड़ा। ईद के पावन अवसर पर जिले के सरखेलडीह एवं पाकडीह में केजीएन क्लब द्वारा आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट खेल, उत्साह और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और देर रात तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा, झारखंड प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी, कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव तनवीर आलम, मुखिया स्टेनशीला हेंब्रम एवं राजेश मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतीकात्मक बल्लेबाजी के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।


फाइनल मुकाबला सिंधी 11 और पिंडारी 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिंडारी 11 ने निर्धारित 5 ओवर में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंधी 11 की टीम 34 रन ही बना सकी। इस प्रकार पिंडारी 11 ने 26 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।


व्यक्तिगत प्रदर्शन में तालिब खान को मैन ऑफ द मैच, अनु मिर्जा को मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन, जबकि आफताब को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।
समापन समारोह में विजेता टीम पिंडारी 11 को 20 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता सिंधी 11 को 15 हजार रुपये और कप देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button