भागलपुर

अबैध हथियार से लैस होकर शोशल साइट पर फ़ोटो वायरल कर लोगो मे दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। सोमवार की दोपहर खरीक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर खरीक बाजार में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट व अन्य मामले के आरोपित थाना क्षेत्र के कठेला निवासी कन्हैया चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अबैध हथियार से लैस होकर शोशल साइट पर फ़ोटो वायरल कर लोगो मे दहशत फैलाने के आरोप में इसपर मामला दर्ज किया गया था।

कुछ समय से पुलिस इसपर नजर रखी हुई थी। गिरफ्तार कन्हैया से उक्त हथियार के विषय मे कड़ाई से पुछताछ की गई। जिसमें आवश्यक बातो की जानकारी पुलिस को दिया है। वही पुछताछ के बाद खरीक पीएचसी में मेडिकल जांच कर मंगलवार के दिन उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button