भागलपुर

कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोंग्रेस के पुर्व मंत्री सदानंद सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए।।

भागलपुर सुलतानगंज मे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार की राजनीति के भीष्मपितामह, पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह जी की असामयिक निधन की सूचना से कांग्रेसजनों एवं आम लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए इनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनय शर्मा ने इनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सदानंद बाबू के निधन से कांग्रेस पार्टी एवं बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। 9 बार विधायक, 2 बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, कई बार बिहार सरकार के मंत्री एवं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप मे इनका लंबा संसदीय अनुभव रहा है। पूर्व बिहार सहित बिहार के विकास में इनका अमूल्य योगदान रहा है। पूर्व अध्यक्ष बिनोद भूषण सिन्हा ने इन्हें एक युग का अंत बताया, उन्होंने कहाँ लंबे समय तक साथ रहकर कार्य करने का अनुभव रहा, वे राजनीति के भीष्मपितामह रहे। इनके निधन पर भोला चौधरी, राम खेलावन मोदी,अचल झा, बिभूति भूषण सिन्हा,दिलीप सिंह, संजय जैन, बासुदेव रामुक़ा, अख्तर अंसारी, शेख अयूब इस्लाही, संजीव झा, विजय सिंह, जय प्रकाश पासवान, सुबोध सिंह, निर्मल मिश्र, बिंदेश्वरी मांझी, लखन मंडल, सिकंदर पासवान, सियाराम शर्मा, हीरालाल केशरी, अनुज साह सहित कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है।
उपर्युक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया प्रभारी संजय जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button