भागलपुर

परिवहन मंत्री शीला मंडल का NDA कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किए।।।

भागलपुर सुलतानगंज के डाक बंगला में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल का आगमन होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


एनडीए के संयोजक अरुण कुमार चौधरी के द्वारा अंग वस्त्र माननीय मंत्री महोदय का स्वागत किया गया ।उसके बाद जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रोफ़ेसर संजय कुमार मंडल के द्वारा बुके एवं अंग वस्त्र तथा अजगैबीनाथ का तैलय चित्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । संजय कुमार चौधरी ,चंदन कुमार, विकास कुमार कर्ण ,छवि नाथ मंडल ,अजय कुमार ,मोहम्मद सलामुद्दीन ,प्रेम प्रभात सिन्हा, भूटौ मांझी ,रूबी देवी ,रीना देवी, मुकेश कुमार कुशवाहा, रमन कुमार झा ,प्रोफेसर संतलाल मंडल ,पंकज कुमार मेहता, मोहम्मद नोमान अंसारी ,मनीष कुमार ,राजकुमार झा ,नीलम देवी कंचन देवी ,सविता देवी ,रीना देवी ,मिथिलेश कुमार चौधरी बिंदेश्वरी शर्मा, मनोज कुमार मंडल, संजय कुमार गुप्ता ,मनीष कुमार गुप्ता ,पुरुषोत्तम कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार दीपक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार विनोद कुमार मंडल ,विनोद कुमार रजक ,अक्षय कुमार राय सुभाष चंद्र शाह, उपेंद्र शर्मा ,चंद्र किशोर शर्मा ,सविता देवी वेद आनंद सिंह ,राजीव कुमार ,शुभ आशीष कुमार ,विनय कुमार आदि एनडीए के सैकड़ों साथी उपस्थित थे ,जिन्होंने माननीय मंत्री महोदय का अंग वस्त्र, बुके एवं माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।


इस अवसर पर अरुण कुमार चौधरी ,प्रोफ़ेसर संजय कुमार मंडल ,संजय कुमार चौधरी छविनाथ मंडल रमन कुमार झा चंदन कुमार आदि के द्वारा एनडीए सुल्तानगंज की ओर से 5 सूत्री मांग पत्र माननीय मंत्री महोदय को सोपा गया ,जिसमें सरकारी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार सुल्तानगंज से विभिन्न जगहों के लिए बस सेवा ,बस डिपो का निर्माण ,वाहन प्रदूषण जांच केंद्र का निर्माण ,किशनपुर से गन गनिया तथा सुल्तानगंज से धाधी बेलारी तक बस यात्री सेड का निर्माण आदि के संबंध में ज्ञापन दिया गया ,जिस पर माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर विचार कर ,उचित कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button