खगड़िया

Eid ईद के चांद का हुआ दीदार, काफी हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय के किया ईद का दीदार

Eid ईद के चांद का हुआ दीदार, काफी हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय के किया ईद का दीदार

श्रवण आकाश, खगड़िया

Eid खगड़िया के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ईद के चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी ईद । मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी की लहर। कल हर्षोल्लास के साथ पूरे हिन्दुस्तान में मनाई जाएगी ईद। पाक महीना के अंतिम जुम्मे की शाम रमजान का 29 रोजा के बाद लोगों ने चांद का दीदार किया। वहीं परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के रुपौली, बबराहा, मड़ैया, रहिमपुर, इस्लामपुर, सलारपुर, कुल्हाड़िया, भरतखंड, जोरावरपुर, कबेला आदि में भी चांद नजर आया, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय रमजान का 29 रोजा के बाद ईद मनाएंगे। मुस्लिम समुदाय ने इफ्तार के बाद चांद देखना शुरू कर दिया।

Eid वही मोहम्मद अमीर खां ने कहा कि ईद पर्व का महत्व मुस्लिम समुदाय में सबसे अधिक होता है और सबसे बड़े त्यौहार माना जाता हैं। इस पर्व में महीना भर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। एक महीना रोजा के बाद ईद का त्यौहार आता है, इसमें मुस्लिम समुदाय काफी 1 महीने तक अल्लाह की इबादत, कुरान की तिलावत नमाज रोजा पढ़ते हैं। वही रमजान खत्म होने के बाद ईद की नमाज पढ़ी जाती है, शुक्रवार शाम में चांद नजर आया है, जिसको लेकर कल ईद की नमाज पढ़ी जाएगी‌। कल शनिवार को मुस्लिम समुदाय बड़े हर्ष और उल्लास के साथ से ईद की पर्व मनाएंगे।

Eid वही पुछताछ में मोहम्मद अनवर, मोहम्मद नासीर खां, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद सहजादा ने बताया कि ईद-उल-फितर या ईद-अल-फितर इस्लाम के सबसे पवित्र त्यौहार में से एक है, उसे रमजान के महीने भर के उपवास रोजा के सप्ताह होने के बाद मनाया जाता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में नौवां महीना रमजान है और दसवां शव्वाल है, जिसका अर्थ है :- उपवास करने का त्यौहार। शव्वाल महीने का पहला दिन मुसलमानों द्वारा ईद उल फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद उल फितर के बाद शव्वाल के महीने का स्वागत करने के लिए मुसलमान रमजान के आखिरी दिन अर्धचंद्र को देखते हैं।

Eid शव्वाल के दसवें इस्लामी महीने का शुरुआत का निर्धारण करने के लिए चंद्रमा को देखने की परंपरा वर्धमान या नए चंद्रमा को देखने की प्रथा है। मुसलमान चांद को नंगी आंखों से या टेलिस्कोप से देखते हैं। भारत शनिवार को ईद उल फितर बनाएगा। क्योंकि बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ खगड़िया के विभिन्न प्रखंडों व हिस्सों में अर्धचंद देखा गया है। वही मुस्लिम भाई बहनों का कहना है कि आज चांद देखा गया और कल पूरे देश के साथ-साथ यहां भी ईद उल फितर मनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button