भागलपुर

उदयपुर के कन्हैया के हत्या को लेकर बिहपुर में रुद्र सेना का उग्र आक्रोश प्रदर्शन ।।

बिहपुर रुद्र सेना ने किया आक्रोश प्रदर्शन

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। रुद्र सेना संगठन बिहपुर के द्वारा शुक्रवार को उदयपुर के कन्हैया हत्या मामले में दोषियों को अविलंब सजा दिलवाने के लिए आक्रोश रैली निकाला गया। वहीं बिहपुर रेलवे स्टेशन चौक पर गहलोत सरकार समेत दोनो अपराधियों का पुतला दहन किया गया। इस दौरान देशभक्ति नारों से बिहपुर का पूरा इलाका गूंज उठा। रुद्रसेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी ने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार हिंदू विरोधी सरकार है, बहुत जल्द राजस्थान का भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति होने वाली है।

मैं भारत सरकार से निवेदन करता हु की इन आतंकवादी प्रवृति के लोगो पर त्वरित करवाई करे एवं सजा दिलवाए। रैली में उपस्थित संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार , जिला सचिव विक्की झा, जिला प्रवक्ता सुभम भारद्वाज, विश्वजीत कुमार, अमन कुमार, भाजपा के राजेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने भी राजस्थान सरकार को लताड़ा। रैली में कन्हैया, विक्की, बबलू यादव समेत दर्जनों युवा शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button