खगड़ियाबिहार

स्मृति शेष सीताराम चौधरी के भव्य श्रद्धांजलि सभा में कई दिग्गज नेता – प्रवक्ताओं का हुआ पदार्पण

श्रवण आकाश, की कलम से

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कन्हैया चक गांव में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्मृति शेष सीताराम चौधरी के श्राद्ध कर्म के अंतिम दिन उनके पैतृक गांव कन्हैया चक में श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया हरे राम चौधरी कर रहे थे।

IMG 20220107 WA0022

वहीं श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी संजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विष्णुदेव यादव, आमोद कुमार यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार, मणिकांत शर्मा, अशोक कुमार, उदय कांत चौधरी, चितरंजन राय, माले के जिला सचिव अरुण कुमार दास, निरंजन राय, बृजेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, सौरभ कुमार, सूर्य नारायण यादव, अशोक कुमार, सुमन जयप्रकाश, बम शिव शंकर चौधरी, ललन कुमार, प्रभास कुमार आदि ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात् उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहां की सीताराम चौधरी शिक्षक संघ के नाज और निष्पक्ष की प्रतिमूर्ति थे । साथ ही साथ शिक्षकों की आवाज थे। सदा के लिए यशवी रहने का ईश्वर से कामना किया तथा उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की ।

IMG 20220107 WA0024 1

उनके उत्तराधिकारी पुत्र राकेश कुमार ने क्षमा प्रार्थी बनकर खुद के लिए आशीर्वचन की दुआ की भीख मांगे वक्ताओ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे मरकर भी अमर हैं । वे शिक्षक – शिक्षिकाओं के हृदय में हमेशा विराजमान रहेंगे। मौके पर सोनू कुमार, जयप्रकाश बम, राजनीति चौधरी, शंभू शरण मिश्र, मंतून चौधरी, रामबालक सिंह, अरविंद मंडल, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

IMG 20220107 WA0015 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button