खगड़ियाबिहार

ठाकुरवाड़ी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश शोभायात्रा

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

डुमरिया बुजुर्ग स्थित अतिप्राचीन सिंह मुहल्ला पारिवारिक ठाकुर वाड़ी मंदिर का काफी हर्षोल्लास के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुई। जिसमें काशी विश्वनाथ के आचार्य पंडित देवनारायण शर्मा एवं उनके साथ आए कई महापंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। बताते दें कि यह ठाकुरवाड़ी मंदिर इनके पुर्वजों के द्वारा हीं निर्मित सौ वर्ष पुरानी हैं। जिनका पुनः जीर्णोद्धार वर्तमान समय में किया गया। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर प्रातः कालीन बेला में ग्रामीण 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा डुमरिया बुजुर्ग उक्त मंदिरों से लेकर उत्तरवाहिनी अगुआनी गंगा घाट पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। जहां इस शोभायात्रा में शामिल समस्त कन्याओं ने जलार्पण कर वापिस मंदिर पहुंची। अंततः आगे की तीन दिवसीय पुजा पाठ विधि विधान जारी हैं।

IMG 20220607 WA0017 1

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल आचार्य प्रकाश सिंह एवं रीना देवी ने बताई कि ठाकुर जी की शक्ति अपरंपार है। वो हमेशा अपने भक्तों की सेवा सहायता हेतु हर जगह सुक्ष्म रुप से मौजूद रहते हैं। इतना ही नहीं भगवान ठाकुर जी हमेशा से अपने सभी भक्तों की मुरादें पूरी करते आ रहे हैं। साथ ही साथ इसी मंदिर के अंदर भगवान ठाकुर जी के साथ ही साथ मां दुर्गा और देवों के देव महादेव की भी प्रतिमा स्थापित की गई हैं। क्योंकि मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने में मां दुर्गा और महादेव की भी सुक्ष्म रुप में अहम योगदान रहा करतीं हैं। अंततः उन्होंने यह भी कहा कि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे दिल से पुजा अर्चना कर अपनी फरियादें व मांगों को बताते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं।

IMG 20220607 WA0015 1

वहीं इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ता भवेश कुमार सिंह उर्फ रिशू ने बताया कि हमारे गांव की यह मंदिर सौ वर्ष पूर्व हीं हमारे पुर्वजों द्वारा बनाई गई थी। जिनका जिर्णोद्धार कर पुनः भगवान ठाकुर जी, मां दुर्गा और देवों के देव महादेव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा तीन दिनों तक चलती रहेंगी। उसके तत्पश्चात तीन दिवसीय अखंड रामध्वनी महायज्ञ का होंगी। जिससे हमारे सिंह परिवार के साथ ही साथ पुरे गांव के हर घरों में सुख – शांति आएगी। साथ ही साथ हमारे गांव इस आयोजन और भगवान ठाकुर जी, मां दुर्गा और महादेव की कृपा से पहले से बेहतर अपनी एकता, समाजिक प्रेम आदि को लेकर अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। मौके पर अखिलेश सिंह, मिथलेश सिंह, उमेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, बिपिन सिंह, भवेश सिंह, लक्की सिंह सहित समस्त सिंह परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पुरे दिन भक्ति भाव और आस्था के साथ इन दिनों लीन हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button