भागलपुर

भागलपुर में पाँच स्टेट हाईवे पर टोल वसूली की तैयारी

भागलपुर में पाँच स्भगलपुर । भागलपुर जिले से होकर गुजरने वाले पाँच स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूली का प्रस्ताव तैयार कर पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने एवं सड़क अवसंरचना के रखरखाव के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने की दिशा में यह पहल कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूला जा रहा है। अब जिन राज्य राजमार्गों पर टोल वसूली का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें स्टेट हाईवे-84 (अकबरनगर–शाहकुंड), स्टेट हाईवे-85 (शाहकुंड–अमरपुर), स्टेट हाईवे-22 (सुल्तानगंज–तारापुर), स्टेट हाईवे-25 (भागलपुर–बांका–अमरपुर) तथा स्टेट हाईवे-58 (नवगछिया–कदवा–चौसा) शामिल हैं।

 

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन मुख्यालय को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित मार्गों पर टोल प्लाजा स्थापित कर वाहनों से निर्धारित दरों के अनुसार टोल शुल्क की वसूली की जा सकेगी। फिलहाल प्रस्ताव पर विभागीय स्तर पर विचार-विमर्श जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button