शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, निशानदेही पर एक शराब कारोबारी 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार ।।

Screenshot 2023 0119 104507
[espro-slider id=5813]

शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, निशानदेही पर एक शराब कारोबारी 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार ।।

  • मोटरसाइकिल जप्त

नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम विशेष छापेमारी के क्रम मे थाना क्षेत्र के सोनवर्षा रामनगर बांध समीप छापेमारी कर तीन व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। वही तीनो की निशानदेही पर एक शराब कारोबारी को विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त खरीक के छोटी कठेला निवासी राकेश चौधरी, बिहपुर बिक्रमपुर के मो मुन्ना और मो रजी अली है।

गिरफ्तार तीनो अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ में शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर बिहपुर सोनवर्षा निवासी सुमन कुँवर को एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर-10 एक्स -0495 और कुल मात्रा 09 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चारो का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापेमारी में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बजरा प्रभारी और डीएपी जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *