सोनवर्षा के घटोरा गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबने से तीन किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, दो बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया ।।

IMG 20220801 065835

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घटोरा गंगा घाट पर रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन किशोर की एक साथ डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना के एक घँटे बाद ही तीनो शव को नदी से तलास कर लिया गया। तीनों मृतक बिहपुर दक्षिण सोनवर्षा वार्ड संख्या- 10 के निवासी पीयूष कुमार के दोनों पुत्र साहिल कुमार 11 वर्ष, बड़े भाई सागर कुमार 14 वर्ष और राजीव कुमार के पुत्र गौरव कुमार 15 वर्ष शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।

screenshot 2022 0801 0905401350613317050416274

सभी दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। सुबह-सुबह तीन-तीन बच्चे के एक साथ मौत की खबर पूरे इलाके में फैल गई। पूरा इलाका शोक में डूबा है। इधर घटना से पूरे गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। भारी संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे गाँव के आधा दर्जन बच्चे एकसाथ गंगा स्नान करने गाँव के समीप ही घटोरा गंगा घाट गए थे। जहां सभी बच्चे पानी मे अठखेली करने लगे। बच्चे एकदूसरे के कंधे पर चढ़कर पानी मे उछल कूदकर मस्ती कर रहे थे। स्नान करने वाले किसी भी बच्चे को तैरना नही आता था। बताया जा रहा कि कंधे से फेंकने के क्रम में एक बच्चा गहरे पानी मे चला और डूबने लगा। एक को डूबता देख दूसरा बच्चा बचाने गया वह भी डूब गया। वही तीसरा बच्चा भी एकदूसरे को बचाने में डूब गया। इस तरह एकदूसरे को बचाने में दो और बच्चे डूब रहा था, जिसे मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने हल्ला सुनकर दौड़ा और तैरकर दो बच्चे की जान बचा लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलासी शुरू की गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने एक घँटे में तीनों के शव को तलास कर लिया गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चे को बिहपुर सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर तीनों शव को परीजन को सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर बिहपुर थाने में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। इधर मृतक के घर मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपड़ोस के लोग परीजन को ढाढस देने में लगे है। मृतक शाहिल और सागर दोनो सगे भाई थे। मृतक के पिता पीयूष कुमार बेंगलूर में सिक्युरिटी गार्ड हैं। पीयूष को दो ही संतान सागर, शाहिल था। दोनो रत्न के चले जाने की खबर सुनकर पीयूष बदहवास हैं। घटना की खबर सुनते ही वहां से घर के लिए निकल चुके थे। इधर माँ मोनी देवी घर के आंगन में सीना पीटते हुए दोनों बेटों को आवाज देकर जोरजोर से रोती है और बेटों को बुलाते बुलाते बार-बार बेहोस हो जाती है। मृतक शाहिल नौंवी और सागर दसवीं का छात्र कन्या उच्च विद्यालय नूतन सोनवर्षा में पढ़ता था। एकसाथ दोनो पुत्र के चले जाने से पिता पीयूष और माँ मोनी देवी के कंधे का सहारा ही छीन ग़या। वही मृतक गौरव कुमार भाई में अकेला था और एक बहन गोल्डन कुमारी है। गौरव एसडी कॉलेज गौरीपुर में इंटर पार्ट 1 का छात्र था। गौरव के पिता राजीव कुमार कृषि कार्य से जुड़े हैं। मृतक गौरव की माँ पुनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन गोल्डन अपने इकलौते भाई के लिए चीत्कार मारकर रो रही थी। बहन रोते रोते कह रही थी, इसबार रक्षाबंधन में किस भाई की हाथ पर राखी बांधेगी। माँ-बहन-पिता सभी भगवान को और अपनी किस्मत को कोष रहे थे। इस दौरान पूरा गाँव परीजन के क्रंदन से शोक में डूबा है। दोनो माता-पिता के बुढापे का सहारा छीन गया। घटना की रात गाँव में अधिकांश लोगों के घर के चूल्हे नही जले। बताया कि मृतक शाहिल और सागर के पिता पीयूष के बैंगलौर से निकल चुके हैं। देर शाम नन्हकार गंगा घाट पर तीनों के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। इधर घटना को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल दुख प्रकट करते हुए कहा कि मृतक के परिजन को आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता राशी प्रदान की जाएगी। वही नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बच्चो के माता पिता से बच्चों को नदी में स्नान करने के दौरान साथ मे तैराक और घर के बड़े लोगों को साथ मे रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *