बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर ने खरीक में शिक्षको के साथ कि बैठक ।।

IMG 20220801 WA0112
[espro-slider id=5813]

नवगछिया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर ने रविवार को खरीक प्रखंड के मध्य विद्यालय तेलघी बालक के मैदान में शिक्षकों की समस्या समाधान को लेकर कैंप लगाकर शिक्षको की समस्याओ को सुना गया। अधक्षता सुजय कुमार ने किया। शिक्षको ने कहा, 15 प्रतिशत का बकाया भुगतान कराया जाय। विद्यालय में जनप्रतिनिधि द्वारा जॉच पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, मुखिया, जिला परिषद, सरपंच व उनके पति-पुत्र के द्वारा विद्यालय जांच किया जाता है। शिक्षकों ने इस तरह के प्रवृत्ति पर रोक लगाया जाए। विद्यालय में जमीन रहते भवन नहीं बनने पर कमरे का मांग किया। प्राथमिक विद्यालय शिवगंज में कमरा नहीं है। मध्य विद्यालय सुरहा खरीक में कमरा कम है बच्चे ज्यादा है। वैसे शिक्षक जिन्होंने 13/15 सत्र में प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण किया है। उनका वेतन निर्धारण सत्र समाप्ति तिथि से हो। कार्यालय के कुछ लिपिक द्वारा फाइल दबाकर रखने का विरोध हुआ। 1 अगस्त को जिला में काला पट्टी पहनकर शिक्षक विद्यालय में कार्य करेंगे। 31 अगस्त को विभिन्न समस्या निदान को लेकर प्रदर्शन जिला पदाधिकारी के समक्ष होगा। जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि शिक्षकों का मांग जायज है, उनकी समस्या का निदान होगा। अगला बैठक में बैठक में कमिटी का गठन किया जाएगा। सुनील कुमार श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक ने प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट की सदस्यता लेते हुए संगठन को भागलपुर में मजबूत होने का बयान दिया। मौके पर मिथलेश कुमार यादव, संरक्षक पंचानन, मनोज कुमार सिंह, कपिल देव शर्मा, कस्तूरी दास, नवीन कुमार, दीपक कुमार, रिंकू कुमारी, रिंकू कुमारी, मनोज कुमार चौधरी, संजय शरण सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *