नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट लीग का रोमांचक फाइनल – नारायणपुर ने लहराया जीत का परचम

1775448935668 1

नवगछिया में रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के नाम रहा। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बिहपुर स्थित मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय बिहपुर के मैदान पर जबरदस्त उत्साह और तालियों की गूंज के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में नारायणपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहपुर की टीम ने कप्तान नेताजी के नेतृत्व में संयमित खेल दिखाया और निर्धारित ओवरों में 159 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नारायणपुर के बल्लेबाजों ने दबाव को मौके में बदल दिया।

img 20251223 wa00325294123642937209594


लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायणपुर की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। सात विकेट गिरने के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। जैसे ही विजयी रन बना, मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। खिलाड़ियों और समर्थकों की खुशी देखते ही बन रही थी।
फाइनल मुकाबले के साक्षी बनने कई गणमान्य अतिथि भी पहुंचे, जिनमें जिला कांग्रेस कमेटी भागलपुर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन शर्मा,  महंत नवल किशोर दास, अवनीश कुमार,  रणजीत राणा, अमित आनंद, रोहित आनंद शुक्ला,  सिटाडेल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर विवेक कुमार, शेख हस्बुल, नवगछिया पुलिस जिला संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव और घनश्याम प्रसाद शामिल थे।

आयोजन की कमान मोहम्मद इबरार आलम के साथ उनके साथी ने संभाली। कॉमेंट्री में अरविंद की आवाज ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सोनू कुमार ने निभाई। अंपायर की भूमिका मनोज मार्शल और मोहम्मद सोहेल आलम ने बखूबी निभाई
अंत में विजेता नारायणपुर टीम को ट्रॉफी और सम्मान से नवाजा गया। यह फाइनल न केवल एक मैच था, बल्कि नवगछिया में क्रिकेट के बढ़ते जुनून और युवा प्रतिभाओं के उत्साह का शानदार उत्सव बन गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *