उत्तरप्रदेशसाहित्य

समाज को प्रेरित करेगी “अंतर्मन की गूँज”

  • समाज को प्रेरित करेगी “अंतर्मन की गूँज”*

देशभर के उत्कृष्ट 30 रचनाकारों की प्रेरणादायक रचनाओं से सुसज्जित जनपद फतेहपुर के हसवा ब्लॉक में कार्यरत शिक्षक नवनीत कुमार शुक्ल द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘अंतर्मन की गूँज’ समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। पुस्तक का प्रकाशन विख्यात प्रकाशक प्राची डिजिटल पब्लिकेशन उत्तराखंड द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में देेेशभर से चयनित 30 रचनाकारों की 100 से अधिक प्रेरणादायक कविताओं को सम्मिलित किया गया है। पुस्तक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर का प्रेरक संदेश सम्मिलित है। डायट प्रवक्ता फिरोजाबाद रामशरण सेठ, डा. विनय कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता पीबी कालेज व महाराष्ट्र के प्रोफेसर डा. मनोज जोशी जी की कविताओं के साथ-साथ पुस्तक में डा. स्नेहिल पांडेय, आसिया फ़ारूक़ी, मीना वाजपेयी, भारतेंद्र त्रिपाठी, इला सिंह, प्रतिमा उमराव, वंदना यादव, अजय वर्मा, आशुतोष, सपना सिंह, गुंजन शुक्ला, सरल मधुर, ओमप्रकाश, रामशंकर प्रजापति, गणपत लाल उदय, प्रकाश खाण्डे, गिरीश चंद्र तिवारी, विभा वर्मा, रजनी शर्मा, डा. जितेंद्र बोकोलिया, दीपिका गर्ग, प्रवीण पंड्या, डा. सरला सिंह, जिज्ञासा ढ़ीगरा, डा. भारती वर्मा, राकेश सिंह चौहान, अनुरंजन कुमार आदि सम्मानित लेखकों की प्रेरणादायक रचनाएँ सम्मिलित हैं। शिक्षकों/रचनाकारों का यह नवाचारी अभिनव प्रयास निश्चित ही समाज को प्रेरित करेगा तथा उनके विकास में आधारभूत स्तम्भ साबित होगा। पुस्तक के सफल प्रकाशन से शिक्षकों एवं रचनाकारों के मध्य उत्साह की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button