उत्तरप्रदेश

सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखीमपुर खीरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। तीसरे चरण के मतदान से भारतीय जनता पार्टी की 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने 2017 में जो कहा था, वो पीएम मोदी के नेतृत्व में, मार्गदर्शन में बीजेपी ने करके दिखाया। सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले आस्था के साथ किस प्रकार से उत्तर प्रदेश में खिलवाड़ होता था, यह सबने देखा है। उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू लग जाते थे, अराजकता का तांडव होता था, गुंडागर्दी चरम पर थी। तब केवल सैफई में महोत्सव होता था।
सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में ना राग था, ना भाव था, ना भाषा थी। तब दंगे होते थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता है। कोई कर्फ्यू नहीं लगा। उत्तर प्रदेश में आज कांवड़ यात्रा निकलती है। हर-हर बम-बम का नारा लगाकर निकलते हैं। आज उत्तर प्रदेश, अग्रणी राज्यों के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
पहले बिजली दी नहीं तो अब फ्री में ये कैसे बिजली देंगे: सीएम योगी
अखिलेश यादव के फ्री में बिजली देने के वादे पर तंज करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां 2017 से पहले लोगों को सही से बिजली नहीं मिलती थी। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे। पहले बिजली दी नहीं तो अब फ्री में ये कैसे बिजली देंगे। जब से हमारी सरकार बनी है, तब से बिजली जाती नहीं है, पहले आती नहीं थी।2017 से पहले क्या फ्री में डबल राशन मिलता था क्या : योगी
सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने कोरोना वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार किया था। ये लोग कोरोना को फैला रहे थे। बीजेपी वैक्सीन हो या मोदी की वैक्सीन हो, सभी ने वैक्सीन लगवाई। इसी की वजह से तीसरी लहर कब आई, कब चली गई पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार थी तो महीने में डबल राशन मिलता है, फ्री में राशन मिल रहा है। 2017 के पहले भी मिलता था क्या, जनता ने कहा नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button