भागलपुर

हिंदी नववर्ष पर 47वां वार्षिक नवाह परायण यज्ञ का आयोजन ।। Inquilabindia

नवगछिया। हिंदू नववर्ष के अवसर पर हर वर्ष की तरह श्री रामचरितमानस नवाहपरायण यज्ञ समिति नवगछिया का 47 वां वार्षिक महोत्सव स्थानीय बड़ीघाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें 13 विद्वानों द्वारा नवाह परायण पाठ किया जा रहा है। 1 अप्रैल से आयोजित नवाहपरायण यज्ञ 10 अप्रैल तक चलेगा।

रामनवमी के दिन हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, सचिव शिवनारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार केडिया, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, शंकरलाल चिरानिया, नरसिंह चिरानिया, कैलाश अग्रवाल, विनीत चिरानिया, अनिल केजरीवाल आदि लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button