Uncategorizedभागलपुर

कृष्ण जन्माष्टमी पर साईंनगर सहौरा में रहा खासा उत्साह ।।

नवगछिया। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्‍ण के प्रकटोत्‍सव का पर्व जन्‍माष्‍टमी श्रीसद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में साईंनगर सहौरा साईंनाथ मंदिर परिसर में धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह, सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं कान्हा का भोग, दुध दही मक्खन का भोग अर्पित किया। साथ ही भजन कीर्तन भक्तिमय जयकारे के बीच माहौल उत्साह पूर्ण रहा।

मौके पर साईनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का प्रकोप बढ़ता है, श्री कृष्ण इस पृथ्वी पर अवतरित होते हैं और धर्म की रक्षा करते है। भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में जन्म लेकर कंस का संहार किया था और कौरवों जैसे अधर्मियो का विनाश कर कर धर्म की रक्षा की थी। भगवान श्रीकृष्‍ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में जन्‍म लिया था। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, बरूण यादव, रिकंज कुमार, सिन्टु कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button