भागलपुर

औलियाबाद के स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद मोदी की मंगलवार की दोपहर में 89 वर्ष की उम्र में निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर ।।

औलियाबाद के स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद मोदी की मंगलवार की दोपहर में 89 वर्ष की उम्र में निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर ।।

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद के स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद मोदी की मंगलवार की दोपहर में 89 वर्ष की उम्र में निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया। वे अपने तीन पुत्र और चार पुत्री सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके ज्येष्ठ पुत्र और अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवरतन प्रसाद मोदी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे।

IMG 20221130 WA0093

वहीं उनके पुत्र देवरतन प्रसाद, छोटे पुत्र अनिल कुमार मोदी और पुत्रवधू का रो रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और स्थानीय झंडापुर ओपी को दे दी गई है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुखिया ऊषा निषाद, पंसस दरोगा प्रसाद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ मांगन चौधरी, नवीन कुमार मिश्र, अमित कुमार सुमन, शिक्षक अनिल कुमार दीपक, अच्युतानंद पाठक, संजय कुमार डोकनिया आदि ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button