भागलपुर

निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सरोज का भागलपुर से पूर्णिया जिला पुलिस में डीएसपी के रूप में हुआ तबादला

निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सरोज का भागलपुर से पूर्णिया जिला पुलिस में डीएसपी के रूप में हुआ तबादला

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

एंकर व्यू:-आज डीएसपी सुरेंद्र कुमार सरोज भागलपुर से पूर्णिया जिला पुलिस में डीएसपी के रूप में उनका स्थानांतरण हो गया है! आज उन्हें बिहार सरकार निगरानी विभाग अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर परिषद भागलपुर कार्यालय में विदाई दी गई !विदाई के क्रम में इंस्पेक्टर विपिन कुमार राकेश कुमार महादेव बाबू कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार एवं ड्राइवर शेखर कुमार उपस्थित थे, सब उन्हें उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर तथा चादर देकर विदा किया! बताते चलें कि सुरेंद्र कुमार सरोज भागलपुर बिहार सरकर निगरानी विभाग अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर क्षेत्र भागलपुर में अप्रैल 2011 में अपना योगदान दिए थे ,लगभग एक दशक उन्होंने सच्चाई व कर्मठता से अपना कार्य किया साथ ही निगरानी में ऊंचाई तक लाने में उनका काफी योगदान रहा ,वह विदाई के समय काफी भावुक हो गए थे! अपने कर्मियों के लिए उन्होंने कहा मैं जहां भी रहूंगा हमेशा आप लोगों की याद आती रहेगी!

बताते चलें उनके कार्य काल में कई बड़े कार्य हुए जैसे सनहौला के मुखिया मोहम्मद मुस्ताक14- 15 लाख रुपए का गबन किए थे उसका उद्भेदन उन्होंने किया था, प्रवीण कुमार स्कूटी इंजीनियर कटिहार, कृषि पदाधिकारी पूर्णिया आदि को रंगे हाथों उन्होंने पकड़ा था ,साथ ही 110 अवैध जाली प्रमाण पत्र नियुक्त शिक्षक पर भी उन्होंने प्राथमिकी दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button