भागलपुर

अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

शुक्रवार की दोपहर बिहपुर रेलक्षेत्र में रेल पुलिस ने आईओडब्लू कार्यालय के पीछे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया।थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि मृतक वृद्ध के शरीर पर कोई कपड़ा तक नहीं था।जिस कारण उसका कोई पहचान नहीं हो पाया है।मृतक की उम्र लगभग 60वर्ष के आसपास है।थानाध्यक्ष पासवान ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया गया।उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।वहीं शव के पहुंचे आसपास के लोगों ने अज्ञात विक्षिप्त भिखारी का शव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button