खगड़ियाबिहार

नवनिर्वाचित वार्ड प्रतिनिधि की मौत पर पसरा मातम

श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत खीराडीह पंचायत के वार्ड संख्या 5 के नवनिर्वाचित वार्ड प्रतिनिधि रौशन खातून की हुई निधन। जानकारी के मुताबिक वार्ड प्रतिनिधि रौशन खातून पिछले कई दिनों से लगातार बीमार चल रही थी। जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रही थी। वहीं स्थिति नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर घर वापिस भेज दिया था। जो पिछले दो तीन दिनों से अंतिम स्थिति पर थी और मंगलवार सुबह देहांत हो गया। जिसको लेकर पुरे पंचायत में मातमी दृश्य बन गई हैं।

IMG 20220517 WA0006
IMG 20220309 WA0010 12

वहीं वार्ड प्रतिनिधि रौशन खातून की पति सलीम बैठा ने बताया कि मेरी पत्नी बड़ी बीमारी से ग्रसित हो गई थी। जिनका इलाज हेतु लाखों रुपए की आवश्यकता थी, जो मेरे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण मैं वापिस घर आ गया था कि आज सुबह मेरी पत्नी मुझे छोड़ चल बसी। वहीं वार्ड प्रतिनिधि की निधन पर खीराडीह पंचायत के युवा मुखिया राहुल कुमार सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए बताया कि मृत वार्ड प्रतिनिधि रौशन खातून जनता के हित व सेवा हेतु हर समय उत्सुक रहतीं थीं। जब भी किसी मीटिंग में उनसे मुलाकात हुआ करती थी, वहां वो क्षेत्र की विकास पर हीं अपनी दिलचस्पी दिखाती रहती थी।

IMG 20220506 WA0009 10

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button