बिहार

चूल्हे की आग ने छीन लिया आशियाना

सुल्तानगंज । प्रखंड अंतर्गत गनगनिया पंचायत के फतेहपुर वार्ड नंबर 15 में देर रात्रि लगभग 11:00 बजे चूल्हे की आग से घर में आग लग जाने के कारण दो बकरी का बच्चा आग की चपेट में आ गई। जिससे झुलस कर उसकी मौत हो गई। वहीं घर में रखा सारा सामान तथा 30000 रुपैया जलकर राख हो गया। बता दें कि सुरेश मंडल पिता स्वर्गीय फागो मंडल मुकेश कुमार सिंह का खेत ठीका पर करता था ।उसी को रुपया देने के लिए 30000 रुपैया देर शाम महाजन से लेकर घर में रखा था।सारा सामान के साथ आग लग जाने के कारण जलकर राख हो गया। वहीं पीड़ित द्वारा अंचलाधिकारी शंभू शरण राय को लिखित आवेदन देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button