भागलपुर

जदयू जिलाध्यक्ष ने की अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक और प्रबंधक को हटाने की मांग

रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर अरूण कुमार सिन्हा और राजू प्रधान के कार्यशैली पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दोनों पदाधिकारी को हटाने की मांग की है. जदयू जिलाध्यक्ष का आरोप है कि दोनों पदाधिकारी भागलपुर में रहते हैं और कभी भी समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं. प्रदेश के आदेशानुसार अस्पतालों की स्थिति की जानकारी लेने का आदेश मिला. इसी संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक और मैनेजर से आवश्यक सवाल पूछे गए थे. उपाधीक्षक की ओर से कोई जवाब नहीं आया और मैनेजर के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. इन दोनों पदाधिकारियों के चलते अस्पताल की स्थिति चिंताजनक है. इस महामारी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को हटाने की आवश्यकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button