भागलपुर

Rangara – राजद स्थापना दिवस समारोह पर प्रखंड मुख्यालया मे कार्यकर्ता ने फहराया झंडा

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा स्थापना दिवस के 25वां रजत जंयती पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता सह रंगरा प्रखंड प्रभारी अशोक कुमार, प्रखंड महासचिव विकास कुमार के संचालन में रंगरा प्रखंड में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद गरीबों शोषित की पार्टी रही है उनके हक अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक हमेशा लड़ने का काम किया है ।
वहीं पूर्व युवा प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा की आज और हमेशा से गरीबों का बल राजद रही हमें गर्व है कि हम सब राष्ट्रीय जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी जी के हाथ बिहार की शासन व्यवस्था देकर बिहार को सुदृढ़ और मजबूत बनाना चाहती है

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के आपदा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पूर्व युवा प्रवक्ता शुभम कुमार यादव, रंगरा प्रखंड महासचिव विकास कुमार ,प्रखंड अतिपिछडा अध्यक्ष गुप्ता विजय गुप्ता, गुप्ता, कुमोद यादव, अजय यादव ,मनीष कुमार, बरूण कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button