उत्तरप्रदेश

पात्र ग्रहस्थी राशन कार्ड पुनः बहाल किये जाने के संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थनापत्र ।। InquilabIndia

पात्र ग्रहस्थी राशन कार्ड पुनः बहाल किये जाने के संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थनापत्र ।।

शिवम वर्मा निघासन खीरी – लखीमपुर खीरी के विकास खंड निघासन के ग्राम पंचायत छेदुई पतिया में कुछ ग्रामीणों के बिना जांच के ही राशन कार्ड काट दिये गए जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र के माध्यम की गई ग्रामीणों ने बताया कि चुनावी रंजिश के द्वारा कोटेदार की मिलीभगत से गलत तरीके से राशन कार्ड निरस्त कर दिये गये जिस कारण राशन कार्ड धारकों का राशन अचानक मिलना बंद हो गया जबकि प्रार्थी गण पात्र ग्रहस्थी राशन कार्ड की पूर्ण पात्र लाभार्थी है और केवल राशनकार्ड पर मिलने वाले खाद्यान्न से ही पूरे परिवार का भरण पोषण होता है ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही राशन कार्ड बहाल नही हुआ तो इनके परिवार के समक्ष भरणपोषण की समस्या उत्पन्न हो जाएगी केवल उक्त राशन कार्ड ही एकमात्र सहारा है इसलिए ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कराकर राशन कार्ड पूर्वत बहाल करने की माँग की है राशनकार्ड निरस्त होने वाले लाभार्थी सिमर जहां पत्नी मोहम्मद हनीफ ,रहमत बानो पत्नी महरुद्दीन ,रियाज बानो, सफिकुल बानो पत्नी अफसर , अनीता बेग़म पत्नी रिजवान अली ,सीमा बानो पत्नी मकसब अली निवासी सिसवारा गदियाना ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के निवासी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button