खगड़ियाबिहार

भ्रष्ट कर्मियों से तंग आकर किसानों का जत्था पहुंचा कृषि कार्यालय

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत में किसानों के साथ भ्रष्टाचारी व पदाधिकारी के द्वारा अत्यंत शोषण करने से तंग आकर दर्जनों किसानों ने अपनी मांगों को आज किसान भवन परबत्ता पहुंचें । वहीं मौजूद किसानों ने आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव से घंटों कृषि समन्वयक अनिल गुप्ता के द्वारा किसानों के साथ अवैध तरीके से फसल क्षति के आवेदन को रद्द करने और आवेदन के समय निर्धारित राशि से दुगुनी राशि की मांग करने के साथ ही साथ बिहार सरकार के द्वारा मिलने वाली सहयोग राशि में पचास फीसदी हिस्सेदारी लेने की बात लिखित और मौखिक दोनों रूप में किया गया। इतना ही नहीं मौजूद किसानों ने ये भी कहा कि पदाधिकारियों के मिलीभगत और सांठ गांठ वाले ऑनलाइन सेंटर जहां से दुगुनी राशि ली गई वहां के किसानों का आवेदन स्वीकृत कर दिया गया लेकिन अन्य ऑनलाइन सेंटरों पर से आवेदन करने वाले सेंटरों का आवेदन अस्वीकृत अर्थात रद्द किया गया।

IMG 20220110 WA0005

वहीं किसानों के द्वारा विभिन्न समस्याओं को सुनकर आत्मा अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव ने बताया कि मुझे अभी तुरंत जानकारी प्राप्त हुई है। फिलहाल किसानों के इस खबर से अब तक बेखबर था। मुझे भी किसानों के द्वारा कृषि समन्वयक अनिल गुप्ता पर लगाए गए विभिन्न आरोपों को सच्ची रूप में भ्रष्टाचार को स्वीकार करता हूं। जिसके चलते मैं बीओ बुद्धन कुमार महतों को बुलावा भेजा हूं वो थोड़ी देर में हीं आने वाले हैं और किसानों की विभिन्न समस्यायों को खुद रुबरु होने जाएंगे।

IMG 20220110 WA0004

अंततः बीओ बुद्धन कुमार महतों का कृषि भवन में आगमन हुआ और उपस्थित दर्जनों किसानों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से रूबरू हुए। जिसके उपरांत आरोपित कर्मियों की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर दो से तीन दिनों के अंदर पुरी करने का आश्वासन दिया। मौके पर रुबी देवी, विमला देवी, इन्दू देवी, सोनियां देवी समेत दर्जनों महिला पुरुष किसान उपस्थित थे।

IMG 20220110 WA0006

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button