भागलपुर

कुख्यात कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर पुलिस ने दियारा क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल से छापेमारी ।।

कुख्यात कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर पुलिस ने दियारा क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल से छापेमारी ।।

नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस द्वारा रविवार को भी दर्जनो सशस्त्र बलों के साथ लत्तीपुर, नरकटिया, सोनवर्षा आदि दियारा क्षेत्रो में छिपे सोनवर्षा के कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए मोटरसाइकिल से छापेमारी जारी रखा। ज्ञात हो कि बीते सप्ताह कुख्यात कन्हैया ने जमालदीपुर निवासी सुनील सिंह को लाठी डंडे से पीटपीट कर अधमरा कर दिया था।

उनका मायागंज भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयान पर बिहपुर थाने में कन्हैया चौधरी, उनके पिता मनोज चौधरी समेत तीन अज्ञात अपराधियो को नामजद आरोपित किया है। बिहपुर पुलिस ने घटना की रात ही मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही कुख्यात कन्हैया अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की इलाके के किसान-मजदूर के बीच सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए नरकटिया -गौरीपुर-सोनवरषा दियरा मे मोटरसाइकिल से छापामारी जारी है। दियारा क्षेत्र में छिपे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button