भागलपुर

शिक्षक ब्रह्मदेव चौधरी के निधन से शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति : अरुण यादव ।। Inquilabindia

नवगछिया। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पूर्व शिक्षक खरीक के तेलघि निवासी ब्रह्मदेव चौधरी के निधन पर गहरी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वो हमारे शिक्षक भी रहे हैं। शिक्षा जगत में उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वो एक नेक दिल एवं मृदुभाषी इंसान थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शुभचिंतकों और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें की रिटायर्ड शिक्षक ब्रहम्मदेव चौधरी उच्च विद्यालय खरीक में जन जन तक शिक्षा की लौ जलाने का काम किए थे। शुक्रवार देर रात उनकी जीवनलीला समाप्त होने से तेलघि समेत जिले भर में लोग शोक में डूबे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button