भागलपुर

भोजन बैंक कार्यक्रम नारायणपुर इकाई के माध्यम से हमारा अभियान भोजन का सदुपयोग करने का ।।

नवगछिया। अभाविप के आयाम स्टुडेंट्स फोर सेवा (एसएफएस) नारायणपुर के माध्यम से एसफएसफ प्रमुख कृष्णा के नेतृत्व में नारायणपुर के बलाहा स्थित शादी समारोह में बचे भोजन का सदुपयोग करने का प्रयास किया गया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज यादव ने बताया कि ऐसे आयोजन के मौके पर भोजन बच जाने के बाद उसे उपयोग में लाने के बजाय बर्बाद कर दिया जाता है, लेकिन अभाविप कार्यकताओं को सुचना मिलने पर बचे हुए भोजन को संग्रह कर उस समाज के जरूरतमंद परिवारों में वितरण किया जाता है।

अभाविप के एसफएसफ जिला संयोजक सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने कहा, जिले के सभी इकाई में भोजन बैंक कार्यक्रम के जरूरतमंद के बीच वितरण किया जाता है। बहुत परिवार है जिन्हें एक वक्त की रोटी नसीब नहीं होता है, हमसबो को ऐसे व्यक्ति तक पहुचना चाहिए, ताकि कोई भी भुखा नहीं रह पाए। वही मौके पर अभाविप कार्यकता कुंदन कुमार, सुमित यादव, अभिषेक सिंह, बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक मंटू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button