Uncategorizedभागलपुर

सीएम नितीश कुमार और तेजस्वी की सरकार ने डंडा बरसा कर तिरंगे का अपमान किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है: भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ।। Inquilabindia

नवगछिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना से हृदयविदारक विडियो सामने आया है, जिसे देखकर देश ही नहीं दुनियाभर में बिहार की बदनामी हो रही है। जिस तिरंगे के सम्मान में रुस-यूक्रेन के मिसाइल के गोले ने अपना रास्ता बदल लिया, आज बिहार के सीएम नितीश कुमार और तेजस्वी की सरकार ने दे-दना-दन डंडा बरसा कर तिरंगे का अपमान किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ नितीश कुमार और तेजस्वी यादव बिहार वासियों को 20 लाख नौकरी देने का दिवास्वप्न दिखाते हैं, वही दूसरी और रोजगार मांग रहे लोगों पर डंडा बरसाते हैं। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आने वाले दिनों मे बिहार की जनता महाठगबंधन सरकार से गिन-गिन कर बदला लेगी। कहा कि शाहनवाज हुसैन पर लग रहे झूठे एफआईआर पर शीर्ष अदालत ने रोक लगाया जो स्वागतयोग्य है। कहा सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। जीत हमेशा सत्य की होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button