खगड़ियाबिहार

अगुआनी गंगा घाट जा रही स्कॉर्पियो पलटने से कई लोग जख्मी

श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के मड़ैया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसा गांव के पास नेपाल से आ रही 11 लोग सवार स्कॉर्पियो पलटी खाने से कई लोग हुए जख्मी। जानकारी अनुसार बैसा गांव के पास पहुंचते ही शिव मंदिर के पास स्कॉर्पियो ने जोरदार पोल की खंभे पर ठोकर मार पलटी खा गई। जिसमें की स्कॉर्पियो तिल पलटनिया लगातार लेते हुए गड्ढे में जा गिरी। वही मौके मॉर्निंग वॉक पर पर निकले एक व्यक्ति ने दौड़कर यथासंभव सहयोग में जुट गया और वही एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की जख्मी होने की बात बताया। दरअसल यह घटना महेशखुट व अगवानी पहुंच पथ पर स्कॉर्पियो पलटने से महिला सहित तीन जख्मी हो गया है।

IMG 20220516 WA0012

मौके पर ग्रामीणों की सहायता से जख्मी लोगों को इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी लाया गया। जहां पर जख़्मी का पहचान नेपाल जिला सुमसेहरी, थाना जमातगंज, घर कोवाकोल निवासी लखन मेहता के पुत्र उत्तीम लाल मेहता, चन्दसरी यादव की पत्नी सरस्वती यादव, रामभजन यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव, वही मड़ैया ओपी क्षेत्र के बैसा निवासी मो. गमी के पुत्र मो. करीम के रूप मे किया गया। मौके पर तैनात डॉ राजीव कुमार रंजन ने बताया की जख्मी महिला सहित तीन को व्यक्ति को रेफर कर दिया गया हैं। जिसका पहचान लक्ष्मण यादव, सरस्वती यादव, बैसा निवासी मो करीम की स्थिति नाजुक होने को लेकर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेज दिया गया है। मौके पर मड़ैया ओपी प्रभारी विजय कुमार सहनी ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जाँच में लगे हुए दिखें।

IMG 20220516 WA0011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button