भागलपुर

अपहरनकर्ता चंगुल से फरार हुए गल्ला व्यवसाई , जीरोमाइल थाना पहुंचकर बताया अपना परिचय

अमरजीत सिंह संवाददाता भागलपुर

देर शाम भागलपुर जीरो माइल थाना एक व्यक्ति बदहवास स्थिति में पहुंचा, और खुद को बांका नवादा ओपी के कोतवाली गांव का गल्ला व्यवसायी बलराम सिंह के रूप में अपना परिचय देते हुए कहा ,कि गांव के ही 3 लोगों के द्वारा जमीनी विवाद में उसका अपहरण कर लिया गया था, और अपरहणकर्ता उसे चार पहिया वाहन से विक्रमशिला सेतु से होकर कहीं बाहर ले जाने के फिराक में थे, इसी बीच पुल पर जाम रहने के कारण अप्रैल करता जीरो माइल चौक के पास गाड़ी को लगाकर जाम देखने गए, और मौका पाकर वह अपहरणकर्ताओं के चुंगल से फरार होकर जीरोमाइल थाना पहुंचा है, मामले को गंभीरता से सुनते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत ही अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस बल के साथ धावा बोला , लेकिन तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर सभी अपराधी फरार हो चुके थे, जीरोमाइल पुलिस ने बलराम सिंह के परिजन और बांका पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद देर रात बांका पुलिस गल्ला व्यवसाई को अपने साथ बांका लेकर चली गई, हम आपको बता दें कि बलराम सिंह की पत्नी सुनैना देवी के द्वारा नवादा थाना में 7 जुलाई को जमीनी विवाद में अपने पति के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाई गई थी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button