भागलपुर
भगवा झंडा उतारने और भीम आर्मी का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, एसडीपीओ और प्रबुद्धजनों ने विवाद को किया शांत

भगवा झंडा उतारने और भीम आर्मी का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, एसडीपीओ और प्रबुद्धजनों ने विवाद को किया शांत

नवगछिया | जीरोमाइल नवगछिया में शुक्रवार को झंडा उतारने और लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और दोनों पक्षों ने जम कर तू तू में में किया. सूचना पर पहुंचे नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार और प्रबुद्ध ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया। एसडीपीओ नवगछिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मामूली विवाद था, जिसे समय रहते सुलझा लिया गया।