खगड़ियाबिहार

दुकान में अचानक आग लगने से बाजार में बनी अफरा-तफरी का माहौल

परबत्ता स्थित सिंह मार्केट में लगी अचानक आग, वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने साॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई। जानकारी के अनुसार कन्हैयाचक गांव निवासी रविशंकर कुमार चौधरी की धर्मपत्नी पार्वती कुमारी सह अन्य दुकानों के दुकानदार और स्टाप रोज की तरह देर रात करीबन 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया और रात्रि विश्राम कर जैसे ही आंखें खुली कि अचानक किसी अन्य लोगों के द्वारा फोन के जरिए सूचना मिली की सिंह मार्केट परबत्ता में “मां पार्वती ट्रेडर्स” में अचानक आग लग गई जिसके बाद मैंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग एवं परबत्ता थाने को दी। साथ ही साथ दुकान पर पहुंचा, तो आग काफी भयावह थी। आसपास के लोगों एवं अन्य लोगों के सहयोग और काफी विलंब के बाद दमकल कर्मियों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया गया। वहीं दुकानदारों द्वारा इस आगजनी को लेकर कोई खास वजह नहीं बताते नजर आए ‌। लेकिन आस पास के लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका जताई। तत्काल आगजनी को लेकर कोई पक्की और सच्चाई कारण अब तक नहीं पता चल पाई है। हालांकि आवेदन के जरिए आवेदक कर्ता पार्वती कुमारी ने बताई कि इस आगजनी में करीबन 25 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया है।

IMG 20220302 WA0007

अंततः बताते चलें कि मां पार्वती ट्रेडर्स के साथ ही साथ आसपास के भारती पुस्तक भंडार सहित अन्य दुकान भी आगजनी की घटना से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसको लेकर पुलिस छानबीन में लगी हुई है। हालांकि परिजनों द्वारा आगजनी को लेकर शॉर्ट सर्किट नहीं बता रहे हैं, और जांच कर कानून,पदाधिकारी और सरकार से सहयोग की मांग कर रहें हैं। इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि आगजनी के मामले को लेकर आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है । शेष आगे छानबीन जारी है, यदि इससे संलिप्त कोई अपराधी मिलते हैं तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी या फिर यदि शॉर्ट सर्किट की कोई मामला आती है तो यथासंभव सहयोग की जाएगी।

IMG 20220302 WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button