बिहार

नवगछिया बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन आज 24 मार्च से, आरंभ

नवगछिया : नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है. मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचित पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता रामजी मिश्रा ने किया है. निर्वाची पदाधिकारी ने संघ के कुल 510 मतदाता का नाम मतदाता सूची में प्रकाशित किया है. निर्वाचित पदाधिकारी रामजी मिश्रा ने बताया कि बुधवार 24 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च है.

WhatsApp Image 2021 03 19 at 23.40.19 1

इन दोनों तिथि में एक 11:00 बजे से 4:00 बजे तक विभिन्न पदों के अभ्यर्थी निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि 26 मार्च को स्कूटनी एवं उसी दिन नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। 27 मार्च को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी. मालूम हो कि नवगछिया बार एसोसिएशन मैं कुल 30 पदों के लिए चुनाव होना है जिसमें अध्यक्ष के एक पद, महासचिव के एक पद, उपाध्यक्ष के तीन, संयुक्त सचिव के तीन, सहायक सचिव के तीन, कोषाध्यक्ष के एक, अंकेक्षक के दो, निगरानी समिति के तीन, पुस्तकालय समिति के एक, कार्यकारिणी सदस्य के सात एवं वरीय कार्यकारिणी समिति के पांच पदों के लिए चुनाव होना.

IMG 20210321 205906
IMG 20210321 205906

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button